सागर में सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सागर: जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

पुलिस के अनुसार, भगतसिंह वार्ड निवासी रितिक यादव (26) का सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी मिली कि रितिक बायपास पुलिया के पास किसी आपराधिक वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की घेराबंदी की। तलाशी लेने पर उसकी कमर में 315 बोर का एक देशी कट्टा और जेब से दो खाली तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। बरामद हथियार एवं कारतूस की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर दूसरी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने शिवाजी वार्ड निवासी करन सोनकर (23) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सागर कलेक्टर द्वारा करन सोनकर के खिलाफ छह महीने के लिए जिला बदर का आदेश जारी किया गया था। आदेश के तहत उसे सागर सहित दमोह, छतरपुर, रायसेन, नरसिंहपुर, विदिशा, अशोकनगर और टीकमगढ़ जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को आरोपी को क्षेत्र में जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए घूमते पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(ए) और मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्रवाई की। बीना पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने और जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े –  सागर में धूमधाम से निकली त्रिशाला बड़ी पूजा यात्रा, मातारानी के रथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

  • sagar-bina-police-social-media-country-made-pistol-district-badar-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी