
दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गोराघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनीत तिवारी ने की। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी विनीत तिवारी ने उपस्थित नागरिकों एवं समिति सदस्यों से सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और विवाद की स्थिति से बचें। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
ये भी पढ़े – दतिया: सेवढ़ा में बीईओ का पद खाली, जुलाई का वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशान
- datia-goraghat-police-station-peace-committee-meeting-upcoming-festivals








