भोपाल: कांवड़ यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी का पलटवार, रामेश्वर शर्मा बोले—सनातन को निशाना न बनाएं

भोपाल।आदि मिश्रा| कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने सरकार पर युवाओं को कांवड़ यात्रा में शामिल कराने और रोजगार के मुद्दे की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।

दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर हिंदू धर्म और सनातन पर निशाना साधने का आरोप लगाया।

दिग्विजय सिंह ने रोजगार को लेकर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को कांवड़ यात्रा में ले जाना चाहती है, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं देना चाहती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर युवाओं को रोजगार मिल जाएगा तो कांवड़ यात्रा में कौन जाएगा।

रामेश्वर शर्मा का पलटवार

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पढ़ा-लिखा युवा भी कांवड़ लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने जाता है, लेकिन दिग्विजय सिंह को ऐसा युवा गंवार नजर आता है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक लड़ाई बीजेपी से लड़नी चाहिए, सनातन धर्म को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

कांवड़ यात्रा और रोजगार के मुद्दे को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है।

बाइट: दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री

बाइट: रामेश्वर शर्मा, विधायक, बीजेपी

ये भी पढ़े – नेपाल में फ्लैश फ्लड का खतरा, बिहार में गंडक नदी को लेकर अलर्ट

 

  • bhopal-digvijay-singh-kanwar-yatra-rameshwar-sharma
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल