
दतिया/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: जिले में सिविल डिफेंस वालंटियर्स के लिए आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन 100 सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। समापन से पहले सभी स्वयंसेवकों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई और प्रशिक्षण को लेकर उनका फीडबैक भी लिया गया।
समापन समारोह अपर कलेक्टर भूपेंद्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला सेनानी जितेंद्र त्रिपाठी ने सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दी गई गतिविधियों और आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण की जानकारी दी। अपर कलेक्टर भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकों से किसी भी आपदा या आपात स्थिति के दौरान एकजुट होकर शासन और प्रशासन की सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण नागरिकों को आपदा के समय जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए तैयार करता है।
स्वयंसेवकों को वितरित किए प्रमाण पत्र
समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला सेनानी जितेंद्र त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कंपनी कमांडर श्रीमती निकिता कटारे, प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह बघेल, एएसआई हरिश्चंद्र राजपूत, जगमोहन पंडा सहित एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – दतिया: राजघाट के शासकीय आवास खाली कराने पहुंचा प्रशासनिक अमला, 3 मकानों में जड़े ताले
- datia-civil-defence-volunteers-seven-day-training-concludes-certificates-distributed









