रतलाम में सोलर प्लांट चोरी का खुलासा, छह मुख्य आरोपियों समेत कबाड़ी गिरफ्तार; पिकअप जब्त

रतलाम: जिले के थाना रिंगनोद अंतर्गत चौकी ढोढर पुलिस ने परवलिया स्थित बायोडीजल पंप परिसर में लगे सोलर प्लांट की सामग्री चोरी के मामले का खुलासा करते हुए छह मुख्य आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप वाहन भी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

रात में सोलर प्लांट की सामग्री हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, फरियादी आयुष शर्मा निवासी हाथीखाना, जावरा ने 7 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 और 3 अगस्त की दरम्यानी रात परवलिया स्थित बायोडीजल पेट्रोल पंप परिसर में रखी सोलर प्लांट की सामग्री अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपियों और चोरी गई सामग्री की तलाश शुरू की गई।

सीसीटीवी और साइबर तकनीक से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रिंगनोद आनंदसिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही साइबर सेल रतलाम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मामले में छह मुख्य आरोपियों के साथ चोरी की सामग्री खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त पिकअप क्रमांक MP-09-DV-9205 जब्त की गई है। चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर चोरी गई सामग्री की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पहले रैकी, फिर रात में चोरी

पुलिस जांच में आरोपियों के वारदात करने का तरीका भी सामने आया है। आरोपी पहले पिकअप वाहन से संभावित स्थानों की रेकी करते थे। सोलर प्लांट या अन्य ऐसे स्थानों की तलाश की जाती थी, जहां सामग्री खुले में रखी हो। स्थान चिन्हित करने के बाद आरोपी एक-दो दिन तक वहां की गतिविधियों पर नजर रखते थे। इसके बाद साथियों के साथ रात में मौके पर पहुंचकर सोलर प्लांट की सामग्री चोरी कर पिकअप वाहन से ले जाते थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस अब उन मामलों से जुड़े साक्ष्यों और चोरी की सामग्री के संबंध में भी जांच कर रही है।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें रवि पिता अंतरसिंह गिनावा (25), निवासी ग्राम बिसनावदा, थाना गांधीनगर, इंदौर, नरेन्द्र पिता घनश्याम मोर्य (30), निवासी मोहाड़ी, थाना खुड़ैल, जिला इंदौर, गोपाल पिता सुरेश मोर्य (25), निवासी ग्राम मोहाड़ी, थाना खुड़ैल, जिला इंदौर, दीपक भुरिया पिता सुरेश भूरिया (33), निवासी बिजलपुर, थाना राजेंद्र नगर, इंदौर, हाल निवासी ग्राम किशनपुरा, बेटमा, जिला इंदौर, गणेश पिता धर्मेंद्र परमार (19), निवासी ग्राम भंवरगढ़, थाना बेटमा, जिला इंदौर, प्रदीप पिता राजेश बामनिया (24), निवासी सागोर रोड, बेटमा, थाना बेटमा, जिला इंदौर, फरहान पिता अकरम कुरैशी (27), निवासी 36 टाटपट्टी बाखल, थाना छतरीपुरा, जिला इंदौर, जिसे चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पिकअप वाहन जब्त, चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास जारी

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल MP-09-DV-9205 नंबर की पिकअप जब्त की है। चोरी की सामग्री खरीदने वाले आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच में चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक आनंदसिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्रसिंह शक्तावत, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम चौहान, प्रधान आरक्षक संजय सोनावा, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, प्रधान आरक्षक नरेन्द्रसिंह, आरक्षक रविन्द्रसिंह, आरक्षक शोभाराम शर्मा, आरक्षक होकमसिंह और सैनिक छत्रपालसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर सेल रतलाम के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा और आरक्षक विपुल भावसार का भी तकनीकी जांच में विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़े –  ईद मिलाद जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रतलाम पुलिस की कार्रवाई, 8 डीजे जब्त और 10 प्रकरण दर्ज

 

  • ratlam-solar-plant-theft-busted-six-main-accused-and-scrap-dealer-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना