खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में चोरी के प्रयास पर भड़का आक्रोश, ASI कार्यालय तक हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

खजुराहो/ परशुराम रैकवार: विश्व धरोहर स्थल खजुराहो के प्राचीन मतंगेश्वर मंदिर में चोरी के प्रयास की घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। विश्व विरासत मंदिरों की सुरक्षा में सेंध की घटना को लेकर संगठनों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने मतंगेश्वर मंदिर से ASI कार्यालय तक पैदल पहुंचकर प्रदर्शन किया और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी पर उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि मंदिरों की सुरक्षा के लिए तैनात कुछ सुरक्षाकर्मी ड्यूटी के दौरान गंभीरता नहीं दिखाते। आरोप लगाया गया कि कुछ सुरक्षाकर्मी ड्यूटी के समय मोबाइल फोन पर रील देखने में व्यस्त रहते हैं। संगठनों ने इसे मंदिरों की सुरक्षा के लिए गंभीर लापरवाही बताते हुए ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन कार्यालय में जमा कराने की मांग की।

रात में पूजा वाले परिसर में सुरक्षा को लेकर चिंता

हिंदू संगठनों ने खजुराहो मंदिर परिसर में रात के समय होने वाली पूजा-अर्चना को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की मांग की। उनका कहना है कि जिस परिसर में रात्रि में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होना जरूरी है।

इसके साथ ही मंदिर परिसर में CCTV कैमरों की पर्याप्त संख्या और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। संगठनों का कहना है कि विश्व धरोहर मंदिरों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही भविष्य में बड़ी घटना का कारण बन सकती है।

तीन दिन में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने ASI को तीन दिन का समय देते हुए मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो ASI कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

हिंदू संगठनों ने कहा कि खजुराहो के मंदिर देश की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठनों ने यह भी कहा कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और इसके बाद कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जवाबदेही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की होगी।

 

  • Khajuraho-Matangeshwar-Temple-Theft-Attempt-Hindu-Organizations-Protest-ASI
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना