नेशनल लोक अदालत को लेकर टीकमगढ़ में जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन रवाना

सार:
टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: टीकमगढ़ में 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन रवाना किए गए। अधिकारियों ने लोगों से राजीनामा योग्य मामलों का आपसी सहमति से निराकरण कराने की अपील की।

विस्तार:

12 सितंबर को होगी नेशनल लोक अदालत
टीकमगढ़ में 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को लोक अदालत के फायदे बताने के उद्देश्य से बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन रवाना किए गए। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार यह आयोजन किया जा रहा है।

हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास ने प्रचार वाहनों और अन्य विभागों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जरिए जिले के लोगों को नेशनल लोक अदालत में मामलों के निराकरण की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी जाएगी।

आपसी सहमति से मामलों के निराकरण की अपील
इस अवसर पर श्रीमती प्रवीणा व्यास ने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को आपसी सहमति से लोक अदालत में निराकृत कराया जाए। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों के बीच विवाद को समाप्त कर आपसी सहमति और सद्भाव कायम करना है।

उन्होंने कहा कि समझौते के माध्यम से होने वाले निराकरण में किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती, बल्कि विवाद और आपसी वैमनस्य को खत्म करने का प्रयास किया जाता है। इससे पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाले विवाद से राहत मिल सकती है।

ऑडियो क्लिप और पंपलेट से होगा प्रचार
प्रचार वाहनों के माध्यम से ऑडियो क्लिप और पंपलेट के जरिए लोगों को नेशनल लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों को अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों को आपसी सहमति से लोक अदालत में निराकृत कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाना और उन्हें विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए जागरूक करना है।

न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्री ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री वरुण पुनासे एवं श्री कमलेश भरकुण्डिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार केशरवानी, जिला रजिस्ट्रार श्री मुदित लटौरिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

  • Tikamgarh-National-Lok-Adalat-Publicity-Vehicle-Flagged-Off
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना