
सार
देवेश शर्मा | मैहर में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अभाविप जिला संयोजक नागेंद्र तिवारी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम हैं। संगठन ने प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है।
विस्तार
मैहर में छात्रहित और विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आवाज उठाई। मंगलवार को अभाविप मैहर नगर के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अभाविप ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर देते हैं। संगठन के अनुसार, छात्रसंघ के माध्यम से विद्यार्थी महाविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र सुविधाओं और अन्य छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के सामने रख सकते हैं।
अभाविप जिला संयोजक नागेंद्र तिवारी ने कहा कि लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लोकतांत्रिक सहभागिता का अवसर नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने सरकार से प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।
यह भी पढ़े: भोपाल में ओवैसी ने BJP विधायक रामेश्वर शर्मा को दी चुनौती, बोले- ‘मिसाइल कब गिराओगे, बताओ’
ज्ञापन में वर्ष 2017 से बंद छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ कराने की मांग रखी गई। अभाविप ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से रखने के लिए छात्रसंघ एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा सकता है।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के जरिए विद्यार्थियों में नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की समझ विकसित करने का अवसर मिलता है। संगठन ने छात्रहित से जुड़े इस मुद्दे पर आगे भी अपनी मांग उठाते रहने की बात कही।
इस अवसर पर अभाविप जिला संयोजक मैहर नागेंद्र तिवारी, जिला छात्रा प्रमुख रोशनी सेन, नगर मंत्री सुधीर श्रीवास्तव, कमल सिंह, रोहित तिवारी, शुभम तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- maihar-abvp-student-union-election-demand-memorandum-higher-education-minister








