बागेश्वर धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर, महाराज श्री से लिया आशीर्वाद

‘हनुमान अंश’ फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर बागेश्वर धाम पहुंचीं और बालाजी के दर्शन कर महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। उन्होंने बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा जन-जन तक पहुंचाने को सौभाग्य बताया।

छतरपुर। प्रख्यात संत नीम करोली बाबा की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर बागेश्वर धाम पहुंचीं। उन्होंने बालाजी के दरबार में दर्शन-पूजन किया और बागेश्वर महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि उन्हें बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

तीन महिलाओं ने मिलकर बनाई ‘हनुमान अंश’

बागेश्वर धाम पहुंचीं अनुप्रिया नागर ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को तीन महिलाओं ने मिलकर बनाया है। उन्होंने फिल्म के निर्माण के पीछे संत नीम करोली बाबा से जुड़ी प्रेरणाओं का भी उल्लेख किया।

अनुप्रिया नागर के मुताबिक, इंग्लैंड में शोध के दौरान उन्हें नीम करोली बाबा से जुड़ी कई जानकारियां मिलीं। उन्होंने यह भी कहा कि शोध के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स भी नीम करोली बाबा से प्रभावित रहे थे। बाबा से जुड़े सेवा और आध्यात्मिक विचारों ने उन्हें भी प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के बावजूद विदेश में अपने देश के संत के बारे में जानकारी मिलने से उनके मन में बाबा के जीवन और विचारों को लोगों तक पहुंचाने की भावना पैदा हुई। उनके अनुसार फिल्म को दर्शकों का लगातार समर्थन मिल रहा है और वह इसे बालाजी की कृपा से जोड़ती हैं।

यह भी पढ़े: सुबह का अखबार या 30 सेकंड की रील? Gen Z बदल रही है खबरों की दुनिया

सागर कमिश्नर ने भी किए बालाजी के दर्शन

बागेश्वर धाम में सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार भी पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और संभाग के लोगों के कुशल-क्षेम की कामना की।

कमिश्नर ने सन्यासी बाबा की समाधि पर माथा टेका और अष्ट वीरों की शिला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर महाराज से भी भेंट की।

पितरों के लिए रात 9 बजे ऑनलाइन हवन

बागेश्वर धाम की ओर से बताया गया कि लोगों के दैहिक, दैविक और भौतिक तापों के निवारण के लिए ऑनलाइन हवन की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में रविवार रात 9 बजे ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस बार हवन पितरों के निमित्त किया जाएगा। देश-विदेश से बागेश्वर धाम के यूट्यूब माध्यम से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं से आवश्यक सामग्री के साथ रात 9 बजे तैयार रहने और अपने पितरों की तस्वीर पास रखने को कहा गया है।

 
 
  • bageshwar-dham-hanuman-ansh-producer-anupriya-nagar
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना