सेसई में प्रिंटिंग प्रेस की मशीन ले जा रहे मजदूरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 घायल

कुलदीप शर्मा | शिवपुरी से प्रिंटिंग प्रेस की मशीन लेकर लुकवासा जा रहे मजदूरों के वाहन को सेसई के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार मजदूर घायल हुए, जिनमें दो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

शिवपुरी। जिले में सेसई के पास सड़क हादसे में प्रिंटिंग प्रेस की मशीन लेकर लुकवासा जा रहे चार मजदूर घायल हो गए। बताया गया कि मजदूर शिवपुरी से प्रिंटिंग प्रेस की मशीन लेकर वाहन से लुकवासा जा रहे थे। इसी दौरान सेसई के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद वाहन में सवार चारों मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया गया।

चार मजदूर हुए घायल

हादसे में लखन गौतम, निवासी फिजिकल क्षेत्र काली माता मंदिर के पास और रामदास बैरागी, निवासी करौंदी कॉलोनी घायल हुए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

वहीं हादसे में सेवक, निवासी महल सराय और विष्णु, निवासी मोहिनी सागर कॉलोनी को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया।

यह भी पढ़े: सुबह का अखबार या 30 सेकंड की रील? Gen Z बदल रही है खबरों की दुनिया

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से निकल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और वाहन की जानकारी जुटा रही है।

  • sesai-road-accident-printing-press-workers-injured
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना