पठा चौकी में लापरवाही पर कार्रवाई, प्रभारी लाइन अटैच और दो आरक्षक निलंबित

पठा। पुलिस विभाग में लापरवाही को लेकर सख्त कदम उठाते हुए एसपी ने पठा चौकी प्रभारी कुलदीप जादौन को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, दो आरक्षक मंगल यादव और पंकज यादव को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शराब पकड़ने के बाद उचित कार्रवाई नहीं करने और मामले को दबाने की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची थी। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है और अन्य कर्मचारियों को भी सतर्क रहने का संदेश गया है। इसी के साथ वीरेंद्र परस्ते को पठा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिन्होंने पदभार संभाल लिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अमित

यह भी पढ़े: अमरपाटन एसडीएम कार्यालय में पानी की कमी, जर्जर वाटर कूलर बना समस्या

  • action-taken-on-negligence-at-patha-outpost-in-charge-attached-to-line-and-two-constables-suspended
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

सागर: केवीएस की 55वीं संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आग़ाज़

सागर/मनिष कुमार चौबे:  खेल प्रतिभाओं को मंच देने और…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर