सागर: पहली बार भव्य राष्ट्रीय मंचन ‘हमारे राम’, आशुतोष राणा निभाएंगे मुख्य भूमिका

सागर: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी सागर एक ऐतिहासिक और भव्य रंगमंचीय आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। शहर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का नाटक “हमारे राम” मंचित किया जाएगा, जिसे लेकर कला प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक सुनील जैन ने जानकारी दी कि इस महानाट्य की सबसे बड़ी विशेषता प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा की उपस्थिति है, जो इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह नाटक केवल एक प्रस्तुति नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और जीवन मूल्यों का जीवंत चित्रण है, जो दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

ये भी पढ़े – सागर: मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय बालक की मौत, पिता गंभीर घायल

यह भव्य मंचन 16 मई 2026 को सागर के महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित किया जाएगा, जहां दो शो रखे गए हैं. पहला शो दोपहर 2 बजे और दूसरा शाम 7 बजे। सभागार की क्षमता लगभग 750 दर्शकों की है, इस प्रकार एक दिन में 1500 से अधिक दर्शक इस प्रस्तुति का आनंद ले सकेंगे।

आयोजकों ने बताया कि टिकट बुकिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर शुरू हो चुकी है, जिससे दर्शक आसानी से अपनी सीट बुक कर सकते हैं।सागर में इस स्तर का राष्ट्रीय रंगमंचीय आयोजन पहली बार हो रहा है, जिससे शहर में सांस्कृतिक माहौल और भी जीवंत हो गया है। आयोजन में पूर्व महापौर अभय दरे, सुरेंद्र सुहाने, राजेश पंडित सहित कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम सागर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ युवाओं को भारतीय परंपरा और मूल्यों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – सागर: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, बिजली तार चोरी गिरोह का भी खुलासा

  • sagar-hamare-ram-stage-play-ashutosh-rana-main-role
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में