देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार पाल-गड़रिया समाज के कल्याण और उन्हें समुचित राजनीतिक व सामाजिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से शीघ्र ही एक समर्पित बोर्ड का गठन करेगी।

भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित पुण्य स्मृति समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई मालवा की एक ऐसी महान शासिका थीं, जिनके आदर्शों से पूरा मध्य प्रदेश और देश गौरवान्वित होता है। उन्होंने अपने शासनकाल में सुशासन, न्याय और धर्म के जो प्रतिमान स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं।

ये भी पढ़े –  मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए हाल ही में इंदौर स्थित राजवाड़ा में विशेष कैबिनेट बैठक का आयोजन किया था। आज प्रदेश सरकार उनके बताए मार्गों पर चलते हुए सेवा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने पाल-गड़रिया समाज को भगवान श्री कृष्ण का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि सरकार गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास और सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। प्रदेश की आर्थिक समृद्धि और ग्रामीण आजीविका को बल देने के लिए राज्य सरकार दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है।

ये भी पढ़े – Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

 

  • ahilyabai-holkar-death-anniversary-cm-mohan-yadav-pal-gadariya-board
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चाथीवू के पास तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त; तटीय इलाकों में गुस्सा

    रामेश्वरम/कोलंबो: तमिलनाडु के 10 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चाथीवू के पास तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त; तटीय इलाकों में गुस्सा

    श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चाथीवू के पास तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त; तटीय इलाकों में गुस्सा

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा