
असम/बिसवानाथ : पश्चिम बंगाल के बाद असम में भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला है, जिससे राजनीतिक बहस और तेज हो गई है बिसवानाथ जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरमा को “भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” कहा और उन पर नफ़रत फैलाने वाली राजनीति का आरोप लगाया।
ये भी पढ़े – राहुल गांधी का एर्नाकुलम में भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला, केरल सरकार पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि असम में भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री की नीतियों से राज्य में विभाजन और नफ़रत को बढ़ावा मिला है, जबकि कांग्रेस “लोगों को जोड़ने का संदेश देती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सरमा सहित भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और जनता को न्याय दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
गांधी ने अपने संबोधन में मशहूर संगीतकार ज़ुबीन गर्ग का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस का दर्शन असम के लोगों को जोड़ने का है, न कि नफ़रत फैलाने का। उन्होंने सरमा पर आरोप लगाया कि वह और उनकी सरकार असम में “घृणा का माहौल” बनाते हैं, जबकि कांग्रेस में “प्यार और एकता” का संदेश है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार राहुल गांधी के ये बयान असम के वर्तमान भारी राजनीतिक मुकाबले का हिस्सा हैं, जहां कांग्रेस भाजपा के शासन और सरमा के नेतृत्व पर जोरदार हमला कर रही है। विधानसभा चुनाव के पहले दोनों पक्ष लगातार प्रचार तेज कर रहे हैं और चुनावी संदेशों में निष्पक्ष प्रशासन, भ्रष्टाचार और सामाजिक न्याय जैसी संवेदनशील विषयों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
ये भी पढ़े – संसद में राहुल गांधी का सरकार पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी और संस्थाओं के मुद्दे उठाए
- assam-rahul-gandhi-attack-himanta-biswa-sarma-corruption-hate









