कटारे का विधानसभा में ज़ोरदार बयान: “सरकारी योजनाएँ युवाओं के लिए अफीम”

भोपाल: मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी और सशक्तिकरण योजनाओं पर विपक्ष के विधायक हेमंत कटारे द्वारा की गई टिप्पणी ने प्रदेश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। एक ओर जहाँ सरकार लाड़ली बहनों और युवाओं के स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं हेमंत कटारे ने इन योजनाओं को ‘अफीम’ और प्रदेश को ‘अपंग’ बनाने वाला बताकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास किया है।

भाजपा के विकास से घबराया विपक्ष

भाजपा समर्थकों और सरकारी प्रवक्ताओं का मानना है कि हेमंत कटारे का यह बयान केवल हताशा का परिणाम है। जब से प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलना शुरू हुआ है और प्रदेश विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है, विपक्ष अपनी जमीन खिसकती देख अनर्गल प्रलाप पर उतर आया है।

हेमंत कटारे के आरोपों पर सरकार का कड़ा रुख

विधायक हेमंत कटारे ने अपने हालिया बयान में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को ‘मुफ्त की योजनाओं की अफीम’ चटाकर उन्हें निकम्मा बना रही है। हेमंत कटारे के इस बयान को भाजपा ने युवाओं और महिलाओं का अपमान करार दिया है। सरकारी सूत्रों का कहना है, कि हेमंत कटारे का यह आरोप ‘सरकार नौजवान युवाओं को अफीम चटाकर घर बिठा रही है’, प्रदेश के उन लाखों मेहनती युवाओं का अपमान है जो सरकारी सहयोग से आज अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

जन-कल्याणकारी योजनाओं का विरोध

जहाँ एक तरफ भाजपा ‘लाड़ली बहना’ जैसी योजनाओं ने प्रदेश की माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। वही कांग्रेस के हेमंत कटारे ने इन योजनाओं को ‘अपंग बनाने वाली’ बात कहना और उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है, जो समाज में उनकी संकीर्ण विचारधारा को बतलाती है।

प्रदेश के विकास की बौखलाहट हुई तेज

मध्यप्रदेश पर बढ़ते कर्ज और बेरोजगारी का राग अलापने वाले विपक्ष के नेता हेमंत कटारे शायद यह भूल गए हैं कि बुनियादी ढांचे (Infrastructure) और कल्याणकारी योजनाओं में संतुलन बनाना ही सुशासन है, जो भाजपा सरकार बखूबी कर रही है।

क्या है असली साजिश?

भाजपा नेताओं का आरोप है कि विपक्ष के पास कोई ठोस नीति या विजन नहीं है, इसलिए वे ‘फ्री योजनाओं’ को निशाना बनाकर प्रदेश के 5.38 करोड़ लोग सरकारी मुफ्त राशन (गरीब कल्याण योजना) पर सीधा प्रहार कर रही हैं।मध्य प्रदेश की गरीब जनता को मिलने वाले हक को छीनने की साजिश कांग्रेस एक कूटरचित ढंग से रच रही  हैं। कटारे का यह तीखा प्रहार इस बात को स्पष्ट करता है कि विपक्ष विकास के एजेंडे पर नहीं, बल्कि केवल सरकार को बदनाम करने के ‘प्रोपेगेंडा’ पर काम कर रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हेमंत कटारे का यह आक्रामक अंदाज जहाँ एक ओर उनके समर्थकों में जोश भर सकता है, वहीं जनता के बीच यह बयान उनकी छवि को ‘विकास विरोधी’ के रूप में पेश करने में भी सहायक हो सकता है। अब देखना यह है कि भाजपा सरकार इस पर और अधिक आक्रामक रुख अपनाती है या इसे केवल विपक्ष की ‘राजनीतिक हताशा’ मानकर किनारा करती है।

  • katare-controversial-statement-government-schemes-opium-youth
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना