भारत मंडपम में धूमधाम से मनाया गया बागेश्वर महाराज का 29वां जन्मोत्सव, ‘मेरा संन्यासी’ पुस्तक का हुआ विमोचन

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) का 29वां जन्मोत्सव शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित ‘ज्ञान ध्यान दान महोत्सव’ में देशभर से हजारों श्रद्धालु, संत-महात्मा, सामाजिक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने बागेश्वर महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

जन्मोत्सव समारोह में देश के कई प्रमुख संतों और धार्मिक गुरुओं की उपस्थिति रही। इसके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद मनोज तिवारी, बालकनाथ जी सहित कई वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर बागेश्वर महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं सोशल मीडिया पर भी बागेश्वर महाराज के जन्मदिवस को लेकर उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर लाखों श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस विशेष अवसर पर बागेश्वर महाराज की नई पुस्तक ‘मेरा संन्यासी’ का भी विधिवत विमोचन किया गया। बताया गया कि यह पुस्तक उनकी एकांत साधना और आध्यात्मिक यात्रा के दौरान लिखी गई है। पुस्तक में सिद्ध महापुरुष सद्गुरु संन्यासी बाबा के जीवन, उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व तथा अब तक कम चर्चित प्रसंगों का उल्लेख किया गया है। पुस्तक के माध्यम से उनके जीवन दर्शन और आध्यात्मिक अनुभवों को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक विमोचन समारोह में पतंजलि योगपीठ से जुड़े संतों सहित अनेक धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। मंच से वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सनातन परंपरा के संरक्षण में साहित्य और आध्यात्मिक ग्रंथों की भूमिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

‘ज्ञान ध्यान दान महोत्सव’ के दौरान धार्मिक प्रवचन, भजन, आध्यात्मिक संवाद और सेवा गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे केवल जन्मोत्सव नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के उत्सव के रूप में मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़े – बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, बागेश्वर सरकार के साथ किए बालाजी के दर्शन और यज्ञ-हवन

  • bageshwar-maharaj-29th-birthday-gyan-dhyan-daan-mahotsav-bharat-mandapam-book-launch
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना