बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, बागेश्वर सरकार के साथ किए बालाजी के दर्शन और यज्ञ-हवन

रुद्राक्ष माला और अंगवस्त्र से हुआ स्वागत, 11 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

छतरपुर। देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी ने गुरुवार को बागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान बागेश्वर सरकार (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए मुद्गर, बलजीबी रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट किए।

धाम पहुंचने पर अनंत अंबानी ने श्री बागेश्वर बालाजी भगवान, सन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन किए। बागेश्वर सरकार ने उन्हें धाम की आध्यात्मिक परंपरा और बालाजी सरकार की महिमा से भी अवगत कराया।

दर्शन के बाद दोनों ने श्री बागेश्वर बालाजी की आरती कर देश, धर्म और जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात वे यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में आहुतियां अर्पित कीं।

इस अवसर पर अनंत अंबानी ने विधि-विधान से 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही काशी (वाराणसी) से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

बागेश्वर धाम में अनंत अंबानी की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर…

    आगे पढ़ें
    JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग