पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटोरी और कन्नपुर में लगातार हो रही अघोषित एवं अनियमित बिजली कटौती से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर रात्रिकालीन बिजली आपूर्ति तत्काल नियमित करने की मांग की है।

लोगों को पूरी रात भारी परेशानियों का सामना

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र पटोरी से प्रतिदिन रात करीब 8 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। इसके बाद देर रात लगभग 12 बजे केवल एक से दो घंटे के लिए बिजली दी जाती है और फिर रात 1 से 2 बजे के बीच दोबारा आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इस अनियमित व्यवस्था के कारण लोगों को पूरी रात भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोगों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं अंधेरे के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। उनका आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र पटोरी की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

आंदोलन करने के लिए बाध्य

ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि रात्रिकालीन बिजली आपूर्ति को तत्काल नियमित एवं सुचारू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बबलू, ब्रजेन्द्र, राजबाबू, राजवीर, संजू, सूर्यप्रताप, देवराम, दीपक, सखाराम, पिंटू, महेश, विनोद, लखन, महेंद्र, छोटू, हल्के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: शिवपुरी: रिटायर्ड PWD SDO का WhatsApp हैक, ठेकेदारों से ठगे गए पैसे, एसपी से शिकायत

नोट: यह समाचार ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग को सौंपे गए ज्ञापन में लगाए गए आरोपों और मांगों पर आधारित है। इस संबंध में विद्युत विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभाग की प्रतिक्रिया या जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

  • baldeogarh-patori-kannpur-power-cut-villagers-submit-memorandum-ae
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना