शिवपुरी: रिटायर्ड PWD SDO का WhatsApp हैक, ठेकेदारों से ठगे गए पैसे, एसपी से शिकायत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के लोक निर्माण विभाग PWD के सेवानिवृत्त एसडीओ एच.पी. वर्मा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने उनके नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर विभाग से जुड़े ठेकेदारों और परिचितों को संदेश भेजे तथा पैसों की मांग की। बताया जा रहा है कि ठगों के झांसे में आकर कई लोगों ने अलग-अलग बैंक खातों में राशि भी ट्रांसफर कर दी।

बिना पुष्टि किए ही रकम ट्रांसफर

जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप के जरिए खुद को एच.पी. वर्मा बताकर ठेकेदारों से तत्काल आर्थिक जरूरत का हवाला देते हुए ऑनलाइन पैसे भेजने का अनुरोध किया। परिचित प्रोफाइल और नाम देखकर कुछ लोगों ने बिना पुष्टि किए ही रकम ट्रांसफर कर दी।

साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़े: खजुराहो: ASI के दो अधिकारियों पर बिजली चोरी का आरोप, विद्युत विभाग की छापेमार कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने पर एच.पी. वर्मा ने अपने परिचितों और विभाग से जुड़े लोगों को किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक एसपी शिवपुरी से करते हुए साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

साइबर अपराधों को लेकर चिंता

इस घटना ने एक बार फिर बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैसे मांगने वाला कोई भी संदेश मिलने पर पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर उसकी पुष्टि अवश्य करनी चाहिए।

आम नागरिकों से अपील

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

पुलिस से उम्मीद की जा रही है कि साइबर तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध संदेश या ऑनलाइन भुगतान संबंधी अनुरोध पर बिना सत्यापन के पैसे ट्रांसफर न करें और ऐसी घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

  • shivpuri-retired-pwd-sdo-whatsapp-hacked-cyber-fraud
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना