बांधवगढ़ में फिर बाघ की दस्तक: सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर उठे सवाल

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: जिले के मानपुर रोड स्थित मगधी गेट के पास शनिवार सुबह एक डीएम बाघ सड़क पार करता नजर आया। वीडियो में देखा गया कि कई लोग अपने वाहन रोककर खड़े रहे और कुछ लोग सड़क पर उतरकर बाघ के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे। सौभाग्य से बाघ सुरक्षित जंगल की ओर चला गया, लेकिन यह स्थिति किसी भी समय गंभीर हादसे में बदल सकती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इस मार्ग पर कई बार बाघों की आवाजाही देखी जा चुकी है, फिर भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्रबंधन उदासीन बना हुआ है। न तो पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़े – रामनवमी पर बिरसिंहपुर पाली में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा

विशेष चिंता यह है कि ट्रैफिक कंट्रोल नहीं है और लोग संवेदनशील क्षेत्रों में बिना रोक-टोक पहुंच रहे हैं। प्रबंधन की लापरवाही इस घटना से स्पष्ट हुई। सवाल उठता है कि क्या अधिकारियों को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है?

विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का कहना है कि तत्काल प्रभाव से सुरक्षा व्यवस्था सख्त करनी होगी, वाहनों की गति सीमित करनी होगी और लोगों को खतरनाक व्यवहार से रोका जाना चाहिए। अन्यथा अगली बार यह वीडियो नहीं, बल्कि गंभीर हादसा बन सकता है।

ये भी पढ़े – उमरिया: गरीबों के राशन में बड़ा घोटाला; प्रबंधक गिरफ्तार

  • bandhavgarh-tiger-sighting-safety-concerns
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना