अनूपपुर: कोतमा में 24 घंटे में हत्या का खुलासा; पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

अनुपूर: कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिहा श्रमिक नगर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस सफलता की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, डायल 112 पर रमेश साहू ने सूचना दी कि उनके भाई मनोज साहू उर्फ छोटे की हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि शिवराम चौधरी अपने हाथ में यूकेलिप्टस के डंडे से मनोज साहू पर हमला कर रहा था, जबकि उसकी मां रैमुन बाई भी हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट कर रही थी। गंभीर चोटों के कारण मनोज साहू मौके पर ही अचेत होकर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़े – अनूपपुर : बिजुरी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, खैर (कत्था) की अवैध तस्करी पर शिकंजा

पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल ने पहले रैमुन बाई को गिरफ्तार किया और मुख्य आरोपी शिवराम चौधरी को भी कुछ घंटों में पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त यूकेलिप्टस का डंडा बरामद किया गया, जो इस जघन्य अपराध का अहम साक्ष्य है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय सिंह, प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव, दिनेश राठौर, संजीव त्रिपाठी, आरक्षक अभय त्रिपाठी और डायल 112 पर तैनात आरक्षक नत्थूलाल चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जिला जेल अनूपपुर भेजा गया।

कोतमा पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस तत्परता से क्षेत्र में आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़े – अनुपपूर: कांग्रेस सेवादल की प्रभात फेरी और कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम

  • kotma-police-arrest-two-murder-suspects
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में