फिल्मी स्टाइल में बीयर से भरी पिकअप की लूट; बड़वानी पुलिस की फुर्ती के आगे बदमाश पस्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी: जिले में फिल्मी अंदाज में हुई बीयर लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, लूटी गई बीयर की पेटियां और पिकअप वाहन सहित करीब 13 लाख 40 हजार रुपए का मशरुका बरामद किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना 27 मई की रात की है, जब इंदौर से पाटी की ओर 200 से अधिक बीयर पेटियां लेकर एक बोलेरो पिकअप वाहन जा रहा था। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने पिकअप वाहन को घेर लिया। आरोपियों ने ड्राइवर और उसके साथी के साथ मारपीट की और उन्हें डरा-धमकाकर ऐतिहासिक बावनगजा की पहाड़ियों की तरफ ले गए। इसके बाद दोनों को जंगल में छोड़कर आरोपी बीयर से भरी पिकअप लेकर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही बड़वानी पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आ गई। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने साइबर सेल, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर घेराबंदी की गई और वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद पिता भारत भांवेल, लखन पिता लक्ष्मण, महेश पिता सुभाष, यश उर्फ कान्हा पिता मनोहर, रुपेश पिता रायसिंह और हीरालाल उर्फ मिथुन पिता मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी पुराना हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके खिलाफ चोरी और मारपीट के कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बीयर से भरी पिकअप, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं इस अंधी लूट का कुछ ही घंटों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: सूखी पहाड़ियों में ‘कंटूर ट्रेंच’ से सहेजा जाएगा बारिश का पानी, पाटी में 270 संरचनाएं तैयार

  • barwani-beer-loot-case-six-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा: देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से कई हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    डबरा/ भरत रावत: डबरा देहात थाना पुलिस ने अवैध…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा