जावरा में ईद-उल-अजहा की धूम: ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ पढ़ी नमाज, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

ईदगाह में शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान की मौजूदगी में हाफिज इमरान साहब ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाकर देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और इंसानियत कायम रहने की दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर सीरत कमेटी की ओर से उलेमा हजरात का इस्तकबाल किया गया। सीरत कमेटी के सदर हाजी साबिर सेठ एकता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यूसुफ कड़पा ने उलेमा का स्वागत किया। कार्यक्रम में सीरत कमेटी के सेक्रेटरी अबरार खान, आसिफ अनवर, युसुफ जारोली, मुख्तियार चूड़ी, मुश्ताक जीजा, जावेद पापुलर, हबीबुननबी, कामिल, जावेद यजदानी, अमन महबूब टेलर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

वहीं प्रशासन की ओर से जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल एवं शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने शहर काजी का स्वागत कर सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़े – सुखेड़ा में आयंबिल तप का भव्य आयोजन, 92 श्रद्धालुओं ने लिया संयम और साधना का लाभ

  • jaora-eidgah-eid-ul-azha-namaz-peace-prayer
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी: वन भूमि विवाद पर ग्रामीणों ने लगाया चक्का जाम, पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया रास्ता

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र में वन…

    आगे पढ़ें
    खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, लेकिन न उड़ानें और न यात्री; AAI के सर्वे पर उठे सवाल

    भोपाल/छतरपुर। मध्य प्रदेश का खजुराहो एयरपोर्ट एक बार फिर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा