दमोह में दरिंदगी: 3 साल के मासूम की हत्या कर भूसे के ढेर में फेंका शव, गांव में पसरा सन्नाटा

दमोह: तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ खेड़ा गांव से शुक्रवार को लापता हुए तीन वर्षीय बालक अनिरुद्ध सिंह का शनिवार दोपहर दर्दनाक अंत हो गया। पुलिस ने मासूम का शव उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर एक भूसे के ढेर से बरामद किया है। बालक की बेरहमी से हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

सूचना मिलते ही तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दमोह के नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी भी घटनास्थल पहुंचे और जांच की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्चे के शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते सागर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

जांच के बाद ही मामले में और साक्ष्य सामने आ सकेंगे। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर अनिरुद्ध सिंह अपने घर के आंगन में खेल रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया। बच्चे के पिता माखन सिंह ने बताया कि दो बेटियों के बाद उनके घर बेटा हुआ था, जिसके कारण वह पूरे परिवार का दुलारा था।

परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण किया। गांव के कुछ बच्चों ने घर के पास एक सफेद रंग की कार खड़ी देखी थी, जिसमें अज्ञात लोग बच्चे को बैठाकर ले गए थे। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला हत्या का है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की बात कही गई है।

ये भी पढ़े – दमोह में खाई में पलटी यात्री बस, 9 यात्री घायल

  • damoh-three-year-old-child-murder-body-found-on-haystack-one-suspect-detained
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना