भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई, 4.5 टन सरसों का तेल जब्त; महुआ की गुली मिलाने की शिकायत पर जांच

भिण्ड/रामपाल कुशवाह की रिपोर्ट: जिले के मौ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरसों के तेल में महुआ की गुली मिलाकर तेल तैयार किए जाने की शिकायत पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान तारोली रोड, वार्ड नंबर 14 स्थित पवन इंडस्ट्रीज से करीब 4.5 टन सरसों का तेल जब्त किया गया है। जब्त तेल की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कुछ तेल कारोबारियों द्वारा कथित रूप से सरसों के तेल में महुआ की गुली मिलाकर तेल तैयार किए जाने की शिकायत प्रशासन को लगातार मिल रही थी। शिकायत के आधार पर कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन एवं एसडीएम गोहद श्री विकास कैमोर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने पवन इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई की।

बिना खाद्य लाइसेंस संचालित हो रहा था कारोबार

प्रशासनिक टीम ने जांच के दौरान पाया कि संबंधित प्रतिष्ठान में बिना खाद्य लाइसेंस के तेल का कारोबार संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान का शटर काफी देर तक नहीं खोला गया। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने शटर खुलवाकर परिसर की जांच की। जांच के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में सरसों का तेल बरामद हुआ, जिसे प्रशासन ने जब्त कर सीज कर दिया।

तेल के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से सरसों के तेल के नमूने भी एकत्र किए हैं। इन नमूनों को खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तेल की गुणवत्ता और उसमें किसी अन्य पदार्थ की मिलावट की पुष्टि हो सकेगी।

प्रशासन ने जब्त किया माल, आगे की कार्रवाई जारी

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, पटवारी, कोतवाल सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासन ने जब्त किए गए तेल को सीज कर दिया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – भिण्ड में मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का जिला स्तरीय आयोजन, सांदीपनि स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

 

  • bhind-food-safety-department-raid-45-ton-mustard-oil-seized-pawan-industries
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बड़ा मलहरा में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    छतरपुर: थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने महिला की हत्या के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?