विश्व आदिवासी दिवस पर रतलाम में यातायात डायवर्जन, रैली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

रतलाम: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026 को रतलाम जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर का मुख्य आयोजन पोलो ग्राउंड रतलाम में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है। कार्यक्रम में आदिवासी संगठनों के सदस्यों के साथ सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ़ और बिलपांक क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण रैली के रूप में शामिल होकर पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे। संभावित भीड़ और रैली को देखते हुए आमजन की सुविधा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रतलाम यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है।

इस मार्ग से निकलेगी रैली

रैली भील धर्मशाला से शुरू होकर बाजना बस स्टैंड, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा चौराहा, नाहरपुरा तिराहा, आरोग्यम हॉस्पिटल, नगर निगम तिराहा, मेहंदी कुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल और अंबेडकर तिराहा होते हुए पोलो ग्राउंड पहुंचेगी। रैली के दौरान निर्धारित रूट पर दो पहिया, चार पहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

हैवी वाहनों के लिए डायवर्जन

कार्यक्रम के दौरान शहर में हैवी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सैलाना, शिवगढ़, झाबुआ रोड और सालाखेड़ी फंटा की ओर से शहर आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।सैलाना की ओर से आने वाले हैवी वाहन: 80 फीट रोड, डोंगरे नगर, वन विभाग की ओर से बंजली फंटा और सेजावता फंटा होते हुए बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे। शिवगढ़ की ओर से आने वाले हैवी वाहन: वरोठ माता मंदिर, नंदलई फंटा और सेजावता होते हुए शहर की ओर जाएंगे। झाबुआ रोड की ओर से आने वाले हैवी वाहन: करमदी, सालाखेड़ी और बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे। सालाखेड़ी फंटा की ओर से आने वाले हैवी वाहन: प्रतापगढ़ पुलिया से डी-मार्ट होते हुए निर्धारित मार्ग से जाएंगे।

इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। उत्कृष्ट विद्यालय, अमृत सागर गार्डन, मिशन कंपाउंड, सैलाना बस स्टैंड, अंबेडकर भवन, पोलो ग्राउंड यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। रैली मार्ग और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन पार्क करने से बचें।

यातायात पुलिस ने की सहयोग की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से मार्ग परिवर्तन और डायवर्जन प्लान का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने से आमजन को असुविधा से बचाया जा सकेगा और विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन सुगम एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा।

ये भी पढ़े –  रतलाम में 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत ₹1.50 लाख

 

  • ratlam-world-tribal-day-2026-traffic-diversion-route-parking-plan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना