भोपाल: कथित लव ज़िहाद के मामलों पर हिंदू उत्सव समिति की अपील

भोपाल/ आदित्य शंकर तिवारी : भोपाल में कथित “लव जिहाद” की घटनाओं को लेकर हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने शहर काजी, विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील से सार्वजनिक अपील करते हुए युवाओं को समझाइश देने की मांग की है। समिति का कहना है कि शहर का माहौल खराब करने वाली घटनाओं को रोकने के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आना चाहिए।

युवाओं में सुधार संभव

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बयान जारी कर कहा कि उनकी संस्था कई बार शहर काजी से मांग कर चुकी है कि कथित लव जिहाद की घटनाओं में शामिल युवकों को समझाने के लिए सार्वजनिक वक्तव्य दिया जाए। उन्होंने टीआईटी कॉलेज समेत कुछ पुराने मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि समय रहते समाज के जिम्मेदार लोग इस मुद्दे पर खुलकर सामने आते, तो युवाओं में सुधार संभव हो सकता था।

सकारात्मक पहल

समिति ने कहा कि भोपाल में लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए सामाजिक और धार्मिक नेताओं को शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

“भोपाल का माहौल खराब करने का कार्य न किया जाए लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए अपने युवाओं को समझाइस दे शहर काजी ओर आरिफ मसूद आतिफ अकील”   

चंद्रशेखर तिवारी हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भोपाल

फिलहाल इस बयान को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • bhopal-alleged-love-jihad-cases-hindu-utsav-samiti-appeal
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना