भोपाल में बंगाली युवक के साथ रह रही थी उज्बेकिस्तानी महिला, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को हिरासत में लिया है, जो कथित रूप से बिना वैध दस्तावेजों के रह रही थी। महिला की पहचान निलुफर बखरोमोखा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ रह रहे पश्चिम बंगाल निवासी साजिद हुसैन को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मकान मालिक की सूचना से खुला मामला

शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मकराम के अनुसार मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी कि किराएदार साजिद हुसैन अचानक कमरा खाली करने की तैयारी कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। जांच के दौरान कमरे में एक विदेशी महिला मिली, जिसके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस को कमरे में रखा सामान भी पूरी तरह पैक मिला, जिससे जल्द वहां से जाने की तैयारी होने की आशंका जताई जा रही है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उज्बेकिस्तान निवासी निलुफर की साजिद हुसैन से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद महिला करीब 10 दिन पहले भोपाल पहुंची थी और साजिद के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। शुरुआती जांच में पुलिस को युवक पर भी संदेह था, लेकिन दस्तावेजों की जांच में वह पश्चिम बंगाल का निवासी निकला। पुलिस उसके आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही कई पहलुओं से जांच

पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि महिला भारत कब और किस वीजा पर आई थी। इसके अलावा वह भोपाल आने से पहले किन शहरों में ठहरी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। टीआई संतोष मकराम ने बताया कि किसी भी विदेशी नागरिक के ठहरने की सूचना स्थानीय थाने में देना अनिवार्य होता है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला केवल दस्तावेजों के उल्लंघन तक सीमित है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि जुड़ी हुई है।

फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन, आरोपी शुभम निकला सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र; नासिक से गिरफ्तार

  • Uzbek woman living with Bengali youth in Bhopal police investigating
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना