
भोपाल: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 2317 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स और अन्य पैरामेडिकल पदों के लिए है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर नियुक्ति राज्य के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता B.Sc नर्सिंग या संबंधित क्षेत्र की डिग्री/डिप्लोमा है। इस भर्ती के तहत कुल 2317 पदों को भरा जाएगा. इसमें नर्सिंग ऑफिसर के 2099 पद और सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं. यानी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को नौकरी पाने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई टीम का गठन: पीसी शर्मा की बहू रूपाली बनी महासचिव; 66 सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी
- bhopal-mpesb-announces-2317-paramedical-recruitment









