भोपाल नगर निगम में शान से लहराया तिरंगा, महापौर मालती राय और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया ध्वजारोहण

भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट:  स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भोपाल नगर निगम में देशभक्ति और गरिमामय माहौल के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। निगम मुख्यालय स्थित ‘अटल भवन’ में महापौर श्रीमती मालती राय ने निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया। वहीं, निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम की केंद्रीय कर्मशाला परिसर में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण से पहले महापौर श्रीमती मालती राय ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद महापौर मालती राय ने भोपाल के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत निगम परिसर में उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर निगम अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम की केंद्रीय कर्मशाला परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

किशन सूर्यवंशी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के त्याग को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा भोपाल के विकास में सहयोग करने की अपील की। ध्वजारोहण के बाद यहां भी मिष्ठान वितरण किया गया।

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, निगम के अपर आयुक्त, उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

ये भी पढ़े –  मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्य सचिव अरविंद शर्मा ने किया ध्वजारोहण, बोले- विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत के लिए मिलकर करना होगा प्रयास

  • bhopal-nagar-nigam-independence-day-mayor-malti-rai-kishan-suryavanshi-flag-hoisting
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप