मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्य सचिव अरविंद शर्मा ने किया ध्वजारोहण, बोले- विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत के लिए मिलकर करना होगा प्रयास

भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा में मुख्य सचिव अरविंद शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद राष्ट्रगान हुआ और पूरा विधानसभा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। इस अवसर पर विधानसभा प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अरविंद शर्मा ने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जो लगातार प्रगति करे और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाए।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में सभी विधायक मिलकर प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में काम करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश के साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विधानसभा प्रमुख सचिव ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी सदन में आम जनता के हितों से जुड़े नियम और कानून बनाए जाते हैं।

विधानसभा के माध्यम से प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ये भी पढ़े –  भाजपा प्रदेश कार्यालय में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, हेमंत खंडेलवाल सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

 

  • mp-assembly-independence-day-chief-secretary-arvind-sharma-flag-hoisting-bhopal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप