
भोपाल: पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देशहित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को राष्ट्र को सबसे ऊपर रखना चाहिए।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करती है।
उन्होंने कहा, “देश सबसे पहले है, हमें अपने देश को सबसे ऊपर रखना है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज की सेवा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए।
उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और अनुशासित कार्यपद्धति के कारण संगठन मजबूत बनता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े – भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उच्चस्तरीय बैठक: गेहूं खरीदी की तैयारियों पर जोर
- bhopal-pandit-deendayal-training-program-cm-mohan-yadav-addresses-workers









