
बीना (सागर)।मनीष कुमार चौबे| बीना रिफाइनरी के गेट नंबर-1 स्थित पार्किंग से चोरी हुए डंपर के मामले में आगासौद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान के बलौदरा क्षेत्र से चोरी गया डंपर बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
आगासौद थाना प्रभारी अनुपमा शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। रिफाइनरी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा तकनीकी सर्विलांस के आधार पर संदिग्धों की लोकेशन राजस्थान के बलौदरा क्षेत्र में मिली।
राजस्थान से डंपर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने बलौदरा में दबिश देकर वाहन संख्या UP 93 ET 0065 डंपर बरामद किया और 22 से 24 वर्ष आयु के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर डंपर चोरी करना स्वीकार किया है।
आपराधिक रिकॉर्ड की हो रही जांच
पुलिस ने डंपर जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका संबंध किसी अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से तो नहीं है।
यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- bina-refinery-dumper-theft-solved-three-accused-arrested-from-rajasthan








