दतिया उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा: पंकज चतुर्वेदी

भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि 3 अगस्त को परिणाम आने तक सभी राजनीतिक दलों को अपनी-अपनी जीत का दावा करने का अधिकार है, लेकिन भाजपा को विश्वास है कि दतिया में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज होगी।

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जीत का दावा

पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी दतिया उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जुटे हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की आदिवासी बैठक पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को देश और मध्य प्रदेश में लंबे समय तक शासन करने का अवसर मिला, लेकिन उसने आदिवासी समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सम्मान और विकास के लिए गंभीरता से काम नहीं किया। चतुर्वेदी ने दावा किया कि भाजपा लगातार आदिवासी समाज के हितों और उनके सम्मान के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • bjp-claims-historic-victory-in-datia-bypoll-targets-congress-over-tribal-issues
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग