
भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को विष्णु फास्ट फूड के सामने स्थित नहर से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।
भतीजी ने की मृतक की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ईदगाह हिल्स निवासी श्यामलाल हिरवे के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची उनकी भतीजी ने शव की शिनाख्त की।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
शाहपुरा थाना पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पार्किंग, हॉकर्स जोन और ऑटो स्टैंड होंगे विकसित
- body-found-in-shahpura-canal-bhopal-police-begin-investigation









