
बुरहानपुर: राजधानी भोपाल में सोमवार से आयोजित दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन में नेपानगर विधायक मंजू दादू ने अपने विचारों से प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में तीन राज्यों के 63 युवा विधायकों ने भाग लिया।
संबोधन में मंजू दादू ने कहा कि युवा विधायक को शासक नहीं बल्कि जनता के लिए सुविधा प्रदाता की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब मजबूत होता है जब युवाओं और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
उन्होंने राजनीति में तकनीक और नवाचार को अपनाने की आवश्यकता बताते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म, टाउन हॉल मीटिंग और युवा संसद के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही जलवायु परिवर्तन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों को नीति में प्राथमिकता देने की बात कही।मंजू दादू ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को सामूहिक राष्ट्रीय अभियान बताते हुए कहा कि डिजिटल गवर्नेंस, कौशल विकास और स्थानीय जरूरतों के समन्वय से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – बुरहानपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 197 नवदंपत्ति एक सूत्र में बंधे
- buharanpur-bhopal-youth-conference-nepanagar-mla-manju-dadu-leadership










