बुरहानपुर: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास, बहादरपुर की रुचिका बनी डॉक्टर

बुरहानपुर| जिले के ग्राम बहादरपुर की बेटी रुचिका राजेश पवार ने मेहनत और संघर्ष के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सूत मील मजदूर परिवार से आने वाली रुचिका ने एमबीबीएस परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

रुचिका बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थीं। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। लगातार मेहनत और परिवार के सहयोग से उन्होंने डॉक्टर बनने की मंजिल हासिल कर ली। रुचिका के पिता राजेश पवार ने बताया कि वे सूत मील में मजदूरी करते थे और हमेशा चाहते थे कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर बड़ा मुकाम हासिल करे। कई बार आर्थिक परेशानियां सामने आईं, लेकिन परिवार ने बेटी की पढ़ाई नहीं रुकने दी। रुचिका की मां ने बताया कि उनकी तीनों बेटियां आज अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल कर चुकी हैं। बड़ी बेटी जिला शिक्षा अधिकारी, दूसरी बेटी पटवारी और अब तीसरी बेटी डॉक्टर बन गई है।

डॉ. रुचिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को सही शिक्षा और अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। रुचिका की यह उपलब्धि आज कई बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट: राजवीर सिंह राठौड़

यह भी पढ़े:ग्वालियर लॉ छात्रा अपहरण केस: गन दिखाकर बनवाया वीडियो

  • Burhanpur-Labourer-daughter-creates-history-Ruchika-from-Bahadurpur-becomes-doctor
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    राशन दुकानों में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों से जुड़े लोगों पर FIR

    टीकमगढ़, 30 सितंबर 2026। जिले की शासकीय उचित मूल्य…

    बिस्कुट-नमकीन देने के बहाने बच्चियों को बुलाने का आरोप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    डबरा/भितरवार, 30 सितंबर 2026। ग्वालियर जिले के भितरवार थाना…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस