
बुरहानपुर/राजवीर सिंह राठौड़: शहर में 15 अगस्त की सुबह एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर असीरगढ़ ले जाने और उसके साथ कथित अश्लील हरकत करने के प्रयास का मामला सामने आया है। नाबालिग के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि अनस नामक युवक, उसकी महिला मित्र और एक ऑटो चालक नाबालिग को बहला-फुसलाकर असीरगढ़ ले गए थे। परिजनों के मुताबिक वहां नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। विरोध के बाद मामला बिगड़ने की बात भी शिकायत में कही गई है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं मामले में महिला और ऑटो चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीएसपी विनोद कुशवाहा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी कोतवाली थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मामले में सख्त कार्रवाई, नाबालिग की सुरक्षा और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े – बुरहानपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर असीरगढ़ ले जाने का आरोप, युवक हिरासत में
- burhanpur-minor-allegedly-taken-to-asirgadh-youth-detained-police-investigation








