शिवपुरी के गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान

मुंबई/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और प्रभावी नेतृत्व के लिए गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के डायरेक्टर महिपाल अरोरा को Asian Leadership & Educators Award 2026 में “Outstanding School Leader of the Year – 2026” सम्मान से नवाजा गया। सम्मान समारोह 16 अगस्त 2026 को मुंबई के Radisson Blu Mumbai International Airport, अंधेरी ईस्ट में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अतिथियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में महिपाल अरोरा को यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, अनुभव और उपलब्धियों के साथ विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया।

गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व की सराहना की गई। महिपाल अरोरा को मिले इस सम्मान से शिवपुरी के शिक्षा जगत में भी खुशी का माहौल है। सम्मान मिलने के बाद शिक्षकों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े – पिछोर में फिर रखी गई वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा, विधायक की चेतावनी के बाद भी नहीं थमा बिना अनुमति स्थापना का सिलसिला

  • shivpuri-guru-nanak-school-director-mahipal-arora-outstanding-school-leader-award-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रीवा में नारियल लेकर दंडवत यात्रा पर निकले NSUI कार्यकर्ता, APSU प्रशासन पर आरोप

    अरविन्द तिवारी | रीवा, 1 अक्टूबर 2026। अवधेश प्रताप…

    पिछोर पुलिस की कार्रवाई, 27 पेटी अवैध शराब से भरी बलेनो जब्त

    कुलदीप शर्मा | शिवपुरी/पिछोर, 1 अक्टूबर 2026। अवैध शराब…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले