
बुरहानपुर: पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। दुष्कर्म और पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में तेजी लाने के लिए बनाई गई विशेष मॉनिटरिंग टीम ने न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत किया और साक्ष्यों की प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित की।
वर्ष 2025 में इस पहल के तहत 23 मामलों में दोषसिद्धि हुई, जिनमें 6 आरोपियों को आजीवन कारावास, 2 को 20 साल और कई अन्य को 10 साल तक की सजा मिली। इससे न सिर्फ दोषसिद्धि दर बढ़ी है, बल्कि अपराधियों में डर और पीड़ितों में भरोसा भी मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
ये भी पढ़े – भक्ति और आस्था के रंग में रंगा बुरहानपुर: राम और स्वामीनारायण जन्मोत्सव की भव्यता
- burhanpur-police-action-women-crime-conviction-rate









