दमोह: अभाना गांव में बिजली तार गिरने से लगी आग; ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

दमोह: अभाना गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे 33 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे खेत में लगी नरवाई में आग लग गई। आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी मौजूद थी, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।

स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर और पानी की मदद से आग को काबू में किया. गनीमत रही कि तार गिरने के समय खेत में कोई ग्रामीण मौजूद नहीं थे, नहीं तो घटना और गंभीर हो सकती थी. बताया गया है कि यह खेत अन्नू सेठ का था, जिसे रामदास अहिरवार ने ठेके पर लिया था। शुक्रवार को खेत में फसल की कटाई की गई थी और नरवाई खेत में ही बिखरी हुई थी। शनिवार सुबह 33 केवी ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे आग भड़क गई. 

ये भी पढ़े – दमोह/बनवार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में चार गंभीर रूप से घायल

करीब 100 ग्रामीण तुरंत आग बुझाने में जुट गए। ट्रैक्टर और कल्टीवेटर की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे नरवाई की आग आसपास की फसलों तक नहीं फैल सकी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि खेत में रखे ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके. ग्रामीणों ने कहा कि यदि आग खड़ी फसलों तक पहुंच जाती, तो कई किसानों की लाखों रुपए की फसल जलकर खाक हो सकती थी। इस तरह ग्रामीणों की तत्परता और सावधानी से एक बड़ा नुकसान टल गया. 

ये भी पढ़े – दमोह: डीजल-पेट्रोल संकट पर काबू; स्थिति सामान्य

  • damoh-abhana-village-power-line-fire-prevented
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल