बुरहानपुर: श्रीराम मंदिर चिंचाला में 30 जुलाई से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव शुरू

बुरहानपुर।राजू सिंह राठौड़| पवित्र श्रावण मास के अवसर पर बुरहानपुर के उपनगर लालबाग स्थित करीब 130 वर्ष प्राचीन श्रीराम मंदिर चिंचाला में 30 जुलाई से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भव्य धार्मिक आयोजन शुरू होगा। पिछले आठ वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस महोत्सव में पूरे सावन माह श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना करेंगे। आयोजन के तहत श्रीराम कथा, महात्संग, विसर्जन यात्रा और महाप्रसादी जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

पूरे सावन माह होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण

श्रीराम मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया गया कि 30 जुलाई से पूरे श्रावण मास तक प्रतिदिन श्रद्धालु सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण में भाग लेंगे। मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

18 अगस्त से श्रीराम कथा, 20 अगस्त को महात्संग

समिति के अनुसार, 18 से 24 अगस्त तक कथा वाचिका ममता दीदी के मुखारविंद से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। वहीं 20 अगस्त को आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से गान, ज्ञान और ध्यान महात्संग आयोजित किया जाएगा।

25 अगस्त को निकलेगी विसर्जन यात्रा

आयोजन समिति ने बताया कि 25 अगस्त को सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। इसके बाद भव्य चल समारोह के साथ मां ताप्ती नदी में उनका विसर्जन होगा। 26 अगस्त को सुंदरकांड पाठ और महाप्रसादी के साथ धार्मिक महोत्सव का समापन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं में उत्साह, समिति ने किया आमंत्रित

श्रावण मास के इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाने की अपील की है।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

 

  • burhanpur-sawa-lakh-parthiv-shivling-mahotsav-shriram-mandir-lalbagh
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना