
चंपावत/उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने जनपद चंपावत में ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि यह साइंस सेंटर चंपावत और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विषयों को प्रयोगात्मक रूप से समझने में सहायक होगा। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालयी बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान आधारित मॉडलों का अवलोकन किया और नौनिहालों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।
ये भी पढ़े – चंपावत में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और लैपटॉप वितरित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल
- champawat-science-center-construction-inspection-cm-dhami










