छतरपुर ब्रेकिंग न्यूज: बमीठा थाना क्षेत्र के धमना गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मासूम बच्ची कुएं में गिरी

छतरपुर (ब्रेकिंग):  बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी अंतर्गत धमना गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेलते समय 5 वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुएं में गिर गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।ट्रैक्टर घर के पास खड़ा था और उसमें चाबी लगी हुई थी। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्ची ट्रैक्टर पर चढ़ गई और उसने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर अचानक चल पड़ा और अनियंत्रित होकर सीधे पास के कुएं में जा गिरा।

हादसे की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बच्ची और ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: बागेश्वर धाम के पास बनेगा आधुनिक फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

 

  • chhatarpur-bamitha-dhamna-village-tractor-trolley-falls-well
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रतलाम: शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

    रतलाम:  संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

    छतरपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना बक्स्वाहा पुलिस ने दमोह रोड पर कार्रवाई करते हुए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा