छतरपुर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पेटी और 306 लीटर शराब जब्त; बोलेरो भी पकड़ी

छतरपुर: पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में अवैध शराब के संग्रह, बिक्री और परिवहन के खिलाफ छतरपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 पेटी में कुल 306 लीटर अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर जब्त की है। शराब तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, विगत रात्रि थाना कोतवाली पुलिस की टीम फोरलेन हाईवे पर रोड पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को अवैध शराब तस्करी के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम महोबा रोड ब्रिज के पास पहुंची। इसी दौरान लिंक रोड से महोबा की ओर जा रहे एक संदिग्ध बोलेरो वाहन पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और ग्राम हमा में उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन से 33 पेटी, कुल 306 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर बरामद की। इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी फरार

पुलिस ने मामले में फरार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और शराब के स्रोत तथा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह तथा आरक्षक देशराज, राकेश, संदीप, नरेश एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

ये भी पढ़े – ऑपरेशन विश्वास में छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, जुलाई-अगस्त में 276 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

 

  • chhatarpur-kotwali-police-illegal-liquor-seized-306-litres-33-boxes-bolero
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना