
छतरपुर: थाना ईशानगर क्षेत्र के ग्राम रहुनिया पुरवा पनौठा में खेत में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पंचू कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर थाना ईशानगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि मृतक के बेटे गुल्लू उर्फ रामकृपाल कुशवाहा ने ही इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम रहुनिया पुरवा पनौठा थाना ईशानगर का निवासी है। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उपनिरीक्षक मनोज गोयल, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक हफीज खान, कैलाश राजपूत, राजेंद्र प्रजापति, आरक्षक दामोदर साहू, देव कुमार, पुष्पेंद्र, खुशेन्द्र और महिला आरक्षक अनीता शिवानी की अहम भूमिका रही।
ये भी पढ़े – छतरपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
- chhatarpur-farmer-found-dead-son-arrested-murder-charge









