ग्वालियर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: एयरफोर्स के रिटायर्ड डॉक्टर से 2.53 करोड़ की धोखाधड़ी

ग्वालियर:  एयरफोर्स के रिटायर्ड डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ 53 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन और आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ, हरीश और शरद शामिल हैं, जिनके खातों में करीब 28 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे।

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के विंडसर हिल में रहने वाले 90 वर्षीय एयरफोर्स से रिटायर्ड डॉक्टर नारायण महादेव टिकेकर को साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाकर करीब 22 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। इस दौरान ठगों ने उनसे बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड की जानकारी हासिल कर ली और उनके खाते से 2 करोड़ 53 लाख रुपए निकाल लिए।

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम का करीब 28 लाख रुपए शरद डेहरिया के खाते में ट्रांसफर किया गया था, जबकि सौरभ यादव और हरीश गढ़वाल को भी इसमें हिस्सा मिला था। पुलिस के अनुसार हरीश गढ़वाल यूट्यूबर है और उसने सॉफ्टवेयर के जरिए एक एप तैयार कर साइबर ठगों के नेटवर्क से संपर्क बना लिया था। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक फरार

  • gwalior-air-force-retired-doctor-cyber-fraud-disclosure
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना