छतरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, विधायक ललिता यादव ने अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली

छतरपुर: अतिक्रमण, ट्रैफिक और जल निकासी पर विधायक ललिता यादव की संयुक्त बैठक

छतरपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और बारिश के दौरान जल निकासी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को छतरपुर विधायक ललिता यादव और नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में नगरपालिका सभाकक्ष में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, पुलिस और नगरपालिका विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में नाला-नालियों पर किए गए अतिक्रमण का चिन्हांकन, संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर कार्रवाई, एमपीईबी के माध्यम से विद्युत पोल शिफ्ट कराने, सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री हटाने और बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग जब्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर में चौपाटी विकसित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

विधायक ललिता यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की प्रमुख सड़कों और नालों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जाए, ताकि यातायात सुचारु रहे और जलभराव जैसी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सके।

बैठक में एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, सीएमओ माधुरी शर्मा, थाना प्रभारी सतीश सिंह, थाना प्रभारी सतीश श्रोत्रिया, बृहस्पति साकेत, दीपक यादव, नायब तहसीलदार, सहायक यंत्री देवेंद्र धाकड़, स्वच्छता निरीक्षक रविंद्रपाल तिवारी, उपयंत्री शशिप्रभा सिंह, आमिर खान, नीतेश चौरसिया, गोकुल प्रजापति, महेंद्र पटेल, अंकित अरजरिया, सहायक लेखापाल एलएल तिवारी, सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता, सभी वार्डों के एआरआई तथा पटवारी उपस्थित रहे।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    भोपाल में 10 किलो चरस तस्करी मामले में तीन दोषियों को 11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

    भोपाल, 3 अक्टूबर 2026: भोपाल की विशेष एनडीपीएस अदालत…

    अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य

    भोपाल, 3 अक्टूबर 2026: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल