खंडवा में कांग्रेस का सरकार पर हमला: राम मंदिर चंदा, नीट पेपर लीक और संभाग मुख्यालय को लेकर उठाए सवाल

खंडवा। शहर के गांधी भवन में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने राज्य और केंद्र सरकार से जुड़े कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। प्रेस वार्ता में राम मंदिर चंदा, खंडवा को संभाग मुख्यालय नहीं बनाए जाने, नीट पेपर लीक और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े कथित जमीन विवाद जैसे विषयों को लेकर सवाल उठाए गए।

पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने कहा कि खंडवा की लगातार उपेक्षा की गई है। उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि खंडवा के विकास के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं कर पाए। उनका कहना था कि जहां बुरहानपुर और खरगोन के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का विकास कराया, वहीं खंडवा आज भी पिछड़ेपन का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भौगोलिक स्थिति और संसाधनों के लिहाज से खंडवा में अपार संभावनाएं हैं। यहां रेलवे जंक्शन, विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, हवाई पट्टी और राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद निमाड़ संभाग का मुख्यालय खरगोन बनाए जाने की तैयारी से जिले के लोगों में नाराजगी है।

विधानसभा प्रत्याशी उत्तम पाल ने राम मंदिर चंदा मामले में पारदर्शिता की मांग करते हुए सरकार से जवाब मांगा।

वहीं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े कथित जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच की भी मांग की।

प्रेस वार्ता में पार्षद मनोज मंडलोई, कांग्रेस नेता विशाल जैन, इमरान गौरी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर…

    आगे पढ़ें
    JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग