
छतरपुर: नौगांव क्षेत्र में अचानक बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कल शाम होते ही मौसम ने करवट ली और तेज आंधी चली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई, और बारिश के साथ गिरे ओलों से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
नौगांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में किसानों की खड़ी फसल और खुले में रखे गेंहू की फसल को विशेष नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय कृषि विभाग ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़े – नौगांव: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया चालक; ट्रक चालक की मौके पर मौत
- chhatarpur-naugaon-unseasonal-rain-hailstorm-crop-damage









